UK में 'द हंड्रेड' नाम की क्रिकेट लीग होती है। उसमें एक टीम 'सनराइजर्स लीड्स' है, जो पहले 'नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स' हुआ करती थी। इसके मालिक हैं कलानिधि मारन, वही जो IPL टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' के मालिक हैं।
उन्होंने भारत को गाली देने वाले पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को ₹2.34 करोड़ देकर ख़रीदा है। बड़े स्तर पर सिर्फ़ पैसा ही सर्वेसर्वा होता है, सभी
फ़ैसले इसी को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। तभी नेता-अधिकारी सबसे पहले अपने बच्चों को विदेश में सेट करते हैं। तभी स्वयं को राष्ट्रवादी बताने वाली फ़िल्मी हस्तियाँ भी हिन्दू विरोधियों के साथ काम करती हैं। तभी देशभक्ति के नाम पर बिकने वाला क्रिकेट विदेश में जाते ही देश के दुश्मनों को फंडिंग करने लगता है।

कलानिधि मारन चेन्नई स्थित 'सन ग्रुप' के मालिक हैं, तमिलनाडु के शक्तिशाली करुणानिधि परिवार से आते हैं। उनकी बेटी काव्या मारन अक्सर अपनी टीम के लिए चीयर करती हुई दिखाई देती हैं।
अबरार अहमद भारतीय ग्रुप कैप्टन अभिनन्दन वर्तमान का मजाक उड़ा चुका है। शिखर धवन को घूसे मारने की इच्छा ज़ाहिर कर चुका है। शुभमन गिल को आउट करने के बाद भद्दे इशारे कर चुका है। भारतीय टीम के ख़िलाफ़ स्लेजिंग का खुला ऐलान कर चुका है। ऐसे व्यक्ति को करोड़ों रुपए एक भारतीय द्वारा दिए जाएँगे।
यही है ग्लैमर जगत की सच्चाई, चाहे खेल हो या सिनेमा!